Support: +91 9120412446
GharKaNaksha
Vastu Shastra 05 Oct, 2026 8 min read

घर में सबसे ज्यादा पैसा कहाँ लगता है? मकान बनाने से पहले जान लें

By Civil Engineer & Vastu Expert

घर में सबसे ज्यादा पैसा कहाँ लगता है? मकान बनाने से पहले जान लें

घर में सबसे ज्यादा पैसा कहाँ लगता है? मकान बनाने से पहले यह जरूर समझ लें

जब भी कोई आदमी नया घर बनाने के बारे में सोचता है तो सबसे पहले उसके दिमाग में यही आता है कि घर बनाने में कुल कितना पैसा लगेगा?

लेकिन मेरे हिसाब से इससे भी पहले एक सवाल पूछना चाहिए कि घर में सबसे ज्यादा पैसा आखिर लगता कहाँ है?

क्योंकि अगर आपको पहले से पता है कि घर के किस काम में ज्यादा पैसा जाने वाला है, तो आप अपना बजट उसी हिसाब से बना सकते हैं। कई बार लोग मकान का काम शुरू तो कर देते हैं लेकिन आधा स्ट्रक्चर बनने के बाद पैसा कम पड़ने लगता है।

और इसका कारण हमेशा यह नहीं होता कि मकान बहुत महंगा बन रहा है। कई बार कारण सिर्फ इतना होता है कि हमने शुरुआत में खर्च को सही तरीके से समझा ही नहीं।

मैं इस आर्टिकल में आपको अपने अनुभव के हिसाब से समझाने की कोशिश करूँगा कि एक सामान्य घर बनाते समय पैसा कहाँ-कहाँ जाता है और किस जगह पर हम बिना जरूरत के ज्यादा पैसा खर्च कर देते हैं।

सबसे पहले एक बात समझिए – घर का खर्च सिर्फ ईंट, सीमेंट और सरिया नहीं है

बहुत से लोग जब मकान का बजट निकालते हैं तो सबसे पहले ईंट, सीमेंट, बालू और सरिया जोड़ना शुरू कर देते हैं।

लेकिन मकान सिर्फ इन्हीं चीजों से पूरा नहीं होता।

मान लीजिए आपने स्ट्रक्चर खड़ा कर दिया। छत पड़ गई, दीवार बन गई और प्लास्टर भी हो गया।

इसके बाद भी आपका बहुत सारा पैसा लगना बाकी है।

दरवाजा, खिड़की, टाइल्स, इलेक्ट्रिक, प्लंबिंग, सेनेटरी, पेंट, किचन, रेलिंग, अलमारी, फॉल सीलिंग और बाहर का elevation – ये सब मिलकर बजट को काफी ऊपर ले जाते हैं।

इसीलिए केवल ढांचा खड़ा करने के खर्च को पूरे मकान का खर्च समझना सही नहीं है।

1. RCC और स्ट्रक्चर के काम में अच्छा खासा पैसा लगता है

अगर हम घर के मुख्य निर्माण की बात करें तो RCC structure एक बड़ा खर्च है।

इसमें आता है –

  • Footing

  • Column

  • Beam

  • Plinth Beam

  • Staircase

  • Lintel

  • Roof Slab

इन सभी कामों में सरिया, सीमेंट, बालू, गिट्टी और labour लगता है।

खासकर सरिया और सीमेंट की quantity बढ़ने पर बजट तेजी से बढ़ता है।

लेकिन यहाँ पैसा बचाने का मतलब यह बिल्कुल नहीं है कि engineer ने जितना steel बताया है उसमें से 2-4 सरिया कम कर दिया जाए।

यह बचत नहीं है।

Structure में जरूरत से कम material लगाकर पैसा बचाना बाद में बहुत महंगा पड़ सकता है।

अगर structural drawing में किसी जगह 12mm या 16mm bar दिया गया है तो सिर्फ 5-10 हजार रुपये बचाने के लिए अपने मन से उसमें बदलाव करना सही नहीं है।

Structure में पैसा बचाने से ज्यादा जरूरी है कि material की बर्बादी रोकी जाए।

2. नींव में पैसा जमीन के हिसाब से बदल सकता है

हर मकान की foundation का खर्च एक जैसा नहीं होता।

किसी जगह 4-5 फीट में अच्छी मिट्टी मिल जाती है और किसी जगह ज्यादा गहराई तक जाना पड़ सकता है।

इसी तरह दो मंजिल और चार मंजिल के लिए तैयार किए जा रहे मकान की structural requirement भी एक जैसी नहीं होगी।

इसलिए पड़ोसी के घर में जितना सरिया और जितनी foundation लगी है, उतनी ही अपने घर में भी कर देना कोई सही तरीका नहीं है।

मिट्टी, plot की condition, building load और future में कितनी मंजिल बनानी है, इन सबको ध्यान में रखकर structure तय होना चाहिए।

3. ईंट और दीवार में भी काफी खर्च होता है

घर में बहुत बड़ी quantity में ईंट लगती है।

ईंट के साथ आपको mortar के लिए cement और sand भी चाहिए। इसके बाद उसी दीवार के दोनों तरफ plaster भी होना है।

मतलब एक दीवार का खर्च केवल ईंट खरीदने तक सीमित नहीं है।

एक और चीज मैंने कई जगह देखी है कि लोग बिना जरूरत बहुत ज्यादा partition wall बना देते हैं।

छोटे से plot में बहुत सारे छोटे-छोटे कमरे बना दिए।

इससे क्या होता है?

ईंट ज्यादा।

प्लास्टर ज्यादा।

दरवाजे ज्यादा।

Electrical point ज्यादा।

और आखिर में घर छोटा-छोटा भी लगने लगता है।

इसलिए अच्छा house plan सिर्फ देखने में अच्छा नहीं होना चाहिए, उसका space planning भी सही होना चाहिए।

4. असली बजट कई बार finishing में बिगड़ता है

यह बात बहुत से लोगों को मकान शुरू करते समय समझ नहीं आती।

मान लीजिए आपने सोचा था कि 40-50 रुपये sqft वाली tile लगाएंगे।

Market गए।

वहाँ 70 रुपये वाली पसंद आ गई।

फिर किसी ने कहा 90 वाली और अच्छी है।

आपको लगता है कि केवल 20-30 रुपये का ही तो फर्क है।

लेकिन वही 20-30 रुपये जब 1000 या 1500 sqft area पर multiply होते हैं तब difference काफी बड़ा हो जाता है।

और यही चीज सिर्फ tiles में नहीं होती।

यही कहानी –

दरवाजे में,

खिड़की में,

नल में,

कमोड में,

wash basin में,

switch में,

light में,

paint में,

और kitchen में भी होती है।

हर जगह हम थोड़ा-थोड़ा budget बढ़ाते जाते हैं और आखिर में यही “थोड़ा-थोड़ा” मिलकर लाखों में पहुँच सकता है।

5. दरवाजे और खिड़की का खर्च कम मत समझिए

अगर आप अच्छे quality के wooden doors, aluminium/UPVC windows या बड़े glass windows लगाते हैं तो इसका budget भी काफी हो सकता है।

खासकर main door पर लोग ज्यादा पैसा खर्च करते हैं।

मेरे हिसाब से main door पर थोड़ा अच्छा काम करवाना गलत भी नहीं है क्योंकि वह घर के front look का हिस्सा होता है।

लेकिन हर कमरे के दरवाजे में बहुत महंगा design लगाने की जरूरत है या नहीं, यह अपने budget के हिसाब से तय करना चाहिए।

जहाँ जरूरत है वहाँ पैसा लगाइए।

जहाँ जरूरत नहीं है वहाँ केवल दिखावे के लिए budget बढ़ाने का कोई मतलब नहीं।

6. Kitchen एक ऐसी जगह है जहाँ budget बहुत जल्दी बढ़ता है

पहले घरों में kitchen का मतलब platform, sink और कुछ shelves होता था।

आज modular kitchen में बहुत सारे option हैं।

Plywood कौन सा?

Laminate कौन सा?

Hardware कौन सा?

Basket कौन सी?

Chimney?

Hob?

Tall unit?

Profile light?

Granite या quartz?

हर चीज के 10 option मिलेंगे।

इसलिए kitchen का budget पहले तय करना बहुत जरूरी है।

नहीं तो 1 लाख में सोचा गया kitchen कब 2-3 लाख के आसपास चला जाए पता भी नहीं चलता।

7. Bathroom छोटा होता है लेकिन सस्ता नहीं होता

यह भी एक common गलतफहमी है।

लोग सोचते हैं bathroom तो 5×7 या 5×8 का है, इसमें कितना पैसा लगेगा।

लेकिन bathroom में plumbing line, drainage, waterproofing, wall tiles, floor tiles, WC, basin, shower, taps और fittings सब लगती हैं।

अगर आप branded sanitary और premium fittings लेते हैं तो एक छोटे bathroom में भी अच्छा खासा पैसा खर्च हो सकता है।

और अगर घर में 3-4 bathroom हैं तो यही खर्च multiply हो जाता है।

इसलिए house plan बनाते समय toilet की संख्या सिर्फ इसलिए ज्यादा नहीं करनी चाहिए कि “जगह है तो एक toilet और बना देते हैं।”

जरूरत के हिसाब से planning करें।

8. Electrical काम में भी पैसा धीरे-धीरे बढ़ता है

Electrical में केवल wire और switch का खर्च नहीं होता।

Conduit pipe, wire, switch board, MCB, DB, earthing, fan point, AC point, geyser point, inverter line, exterior light और आजकल CCTV तथा internet wiring भी लोग पहले से करवाते हैं।

एक room में 2 socket की जगह 6 socket कर दिए तो आपको उस समय बहुत छोटा difference लगेगा।

लेकिन पूरे घर में यही काम करने पर खर्च बढ़ जाता है।

इसका मतलब यह भी नहीं है कि point कम कर दें।

बात सिर्फ इतनी है कि electrical planning पहले कर लें।

बाद में दीवार तोड़कर नया point निकालना और ज्यादा खराब है।

9. Front elevation में कितना पैसा लगाना चाहिए?

आजकल घर बनने से पहले ही लोग 3D elevation बनवा लेते हैं और यह अच्छी बात है।

इससे पहले ही पता चल जाता है कि घर सामने से कैसा दिखेगा।

लेकिन elevation ऐसा होना चाहिए जो सिर्फ image में अच्छा न लगे बल्कि मौके पर बन भी सके।

बहुत ज्यादा HPL, heavy moulding, बड़े-बड़े box, unnecessary glass, CNC, cladding और lighting डालने से front elevation का खर्च काफी बढ़ सकता है।

मेरे हिसाब से अच्छा elevation वह है जिसमें कम चीजों का सही तरीके से इस्तेमाल किया गया हो।

कई बार simple white/off-white colour, 1-2 texture, सही projection और अच्छी railing वाला घर ज्यादा premium लगता है।

हर जगह material चिपका देने से घर luxury नहीं हो जाता।

10. सबसे ज्यादा पैसा आखिर कहाँ लगता है?

अब अगर आप इसका एक सीधा जवाब चाहते हैं तो इसे केवल एक item का नाम देकर बताना मुश्किल है।

घर के शुरुआती construction में RCC structure, steel, cement, foundation और masonry बड़ा खर्च होते हैं। लेकिन पूरा घर तैयार होने तक finishing का कुल खर्च भी बहुत बड़ा हिस्सा बन जाता है।

और premium घर में कई बार finishing पर structure से भी ज्यादा पैसा खर्च किया जा सकता है।

यह पूरी तरह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कौन सा material और किस quality का काम चुन रहे हैं।

इसलिए घर बनाते समय केवल यह मत सोचिए कि “छत पड़ने तक कितना लगेगा?”

यह सोचिए –

घर रहने लायक पूरी तरह तैयार होने तक कितना पैसा लगेगा?

दोनों में बहुत फर्क है।

पैसा कहाँ बचाना चाहिए और कहाँ नहीं?

मेरे हिसाब से घर में पैसा बचाने का सबसे अच्छा तरीका सस्ता material खरीदना नहीं बल्कि सही planning करना है।

उदाहरण के लिए आपने बिना planning के kitchen बनवा दिया और बाद में पता चला fridge की जगह ही सही नहीं है।

अब electrical point shift होगा।

Platform में बदलाव होगा।

Tile टूटेगी।

Labour दोबारा लगेगा।

यही पैसा अगर पहले drawing और planning पर खर्च किया होता तो बाद का नुकसान बच सकता था।

इसी तरह staircase, toilet, ventilation, column position, parking और future floor की planning शुरुआत में ही होनी चाहिए।

इन जगहों पर केवल पैसा बचाने के लिए compromise न करें

Foundation और structure में बिना engineer की सलाह बदलाव न करें।

Electrical wire की quality खराब न लें।

Bathroom waterproofing में लापरवाही न करें।

Plumbing pipe बहुत घटिया quality का न लगाएँ।

घर में ventilation और natural light को केवल एक extra room बनाने के चक्कर में खत्म न करें।

क्योंकि paint बाद में बदल सकता है।

Tile भी भविष्य में बदली जा सकती है।

लेकिन गलत column, गलत staircase या बिना ventilation का कमरा आसानी से ठीक नहीं होता।

एक छोटा सा उदाहरण समझिए

मान लीजिए दो लोगों के पास लगभग एक जैसे size के plot हैं।

पहले आदमी ने पहले house plan बनवाया।

उसने पहले ही तय कर लिया कि parking कहाँ होगी, staircase कहाँ होगी, kitchen और toilet कहाँ होंगे, future में first floor कैसे बनेगा और front elevation कैसा रहेगा।

दूसरे आदमी ने सीधे मिस्त्री से काम शुरू करा दिया।

काम करते-करते plan बदलता रहा।

कभी दीवार आगे।

कभी पीछे।

कभी window बंद।

कभी नया toilet।

कभी staircase में बदलाव।

दोनों का plot size लगभग बराबर होने के बाद भी दूसरे आदमी का खर्च ज्यादा हो सकता है।

क्यों?

क्योंकि construction में तोड़ना और दोबारा बनाना सबसे बेकार का खर्च है।

घर बनवाने से पहले अपना budget 3 हिस्सों में सोचिए

मेरे हिसाब से budget को समझने का आसान तरीका है कि आप इसे तीन हिस्सों में देखें।

पहला – Structure

Foundation, column, beam, slab, staircase, brickwork आदि।

दूसरा – Basic finishing

Plaster, flooring, electrical, plumbing, doors/windows, sanitary और paint।

तीसरा – Interior और decoration

Modular kitchen, wardrobe, false ceiling, decorative lights, premium elevation material आदि।

अगर budget कम पड़ रहा है तो तीसरे हिस्से के बहुत से काम बाद में भी किए जा सकते हैं।

लेकिन structure गलत बन गया तो उसे बाद में ठीक करना आसान नहीं है।

आखिर में मेरी एक सलाह

घर ज्यादातर लोग जिंदगी में एक या दो बार ही बनाते हैं।

इसलिए मकान बनाते समय हर जगह सबसे महंगा material लगाना जरूरी नहीं है।

लेकिन जहाँ quality जरूरी है वहाँ सिर्फ पैसा बचाने के लिए compromise भी नहीं करना चाहिए।

पैसा वहाँ लगाइए जहाँ बाद में बदलाव करना मुश्किल है।

Structure अच्छा रखिए।

Planning अच्छी रखिए।

Ventilation सही रखिए।

Plumbing और electrical पहले सोचिए।

और decoration उतना ही करिए जितना आपका budget आराम से allow करता है।

घर सुंदर होना चाहिए, लेकिन उससे पहले घर practical और मजबूत होना चाहिए।

और सबसे जरूरी बात – निर्माण शुरू करने से पहले अपना house plan, future floor planning और लगभग पूरा budget जरूर तैयार कर लें।

क्योंकि सही नक्शा केवल घर को सुंदर नहीं बनाता, कई जगह आपका बेकार का खर्च भी बचा सकता है।


FAQ – घर बनाने के खर्च से जुड़े सवाल

घर बनाने में सबसे ज्यादा पैसा किस चीज में लगता है?

इसका कोई एक जवाब सभी घरों के लिए सही नहीं होगा। सामान्य construction में RCC structure, steel, cement, foundation और masonry बड़े खर्च हैं। वहीं पूरा मकान तैयार करते समय flooring, doors/windows, electrical, plumbing, kitchen, sanitary और paint जैसी finishing भी बहुत बड़ा खर्च बन सकती है।

क्या finishing में structure से ज्यादा पैसा लग सकता है?

हाँ। अगर premium tiles, wooden work, modular kitchen, expensive sanitary fittings, false ceiling, premium paint और luxury elevation material इस्तेमाल किया जाए तो finishing का budget बहुत ज्यादा हो सकता है।

घर बनाते समय पैसा कैसे बचाएँ?

पहले पूरा plan बनवाएँ, बार-बार design change न करें, material की wastage रोकें और हर finishing item का budget पहले तय करें। Structure की quality कम करके पैसा बचाने की कोशिश न करें।

क्या सस्ता material लगाकर construction cost कम करना सही है?

हर जगह नहीं। Decorative items में budget के अनुसार विकल्प लिया जा सकता है, लेकिन structural steel, cement quality, waterproofing, plumbing और electrical जैसी जरूरी चीजों में केवल सस्ता देखकर फैसला करना आगे नुकसान दे सकता है।

मकान शुरू करने से पहले क्या-क्या तय होना चाहिए?

कम से कम room layout, parking, staircase, toilet, kitchen, ventilation, column planning, future floor और approximate construction budget पहले तय कर लेना चाहिए।


नोट: हर plot, soil condition, building size, floor और construction specification अलग होती है। इसलिए structural work और foundation का final decision qualified structural/civil engineer की सलाह और site condition के अनुसार ही करें।

More Articles

और भी पढ़ें

सभी Blogs देखें →
Ready House Plans

हमारे House Plans देखें

अपने plot के लिए ready-made house plans और working drawings देखें।

Looking for Ready House Plans or Civil Supervision?

Download complete working drawings with CAD DWG files or consult our certified engineers.